February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

मराठी भाषी क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन कल

ग्वालियर 8 फरवरी। मराठी खेल आयोजन समिति ग्वालियर द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार 9 फरवरी को सुबह 8 बजे से राजमाता विजया राजे सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम छत्री बाजार लश्कर मे आयोजित किया जा रहा है। क्रिकेट मैच में तीन पुरुषों की टीमें व दो महिलाओं की टीमें हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की क्षेत्रीय निदेशक गरिमा उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि क्राम्पटन ग्रीव्स के इकाई प्रमुख आनंद भानपुरकर, विशिष्ट अतिथि स्वदेश समाचार पत्र के समूह संपादक अतुल तारे, पंकज खोल,अभिनव संत सत्कार मूर्ति के रूप में उपस्थित रहेंगे। क्रिकेट मैच आयोजन समिति में रवि कल्याणकर, गौरव नायक, गिरीश तारे, सचिन गोठनकर, प्रसन्न नाईक, प्रेक्षा नाईक सुभाष दभोवाले, दीपक देव, योगेश रेवाड़ीकर, भूषण नारले शामिल हैं।

About Post Author