February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

नगर निगम परिषद में अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के हरि पाल बोले-“पार्टी बदनाम हो रही है”

ग्वालियर 5 फरवरी। नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। निगम परिषद में आयोजित साधारण सम्मेलन की बैठक में बिंदु क्रमांक 01 आउटसोर्स मैन पॉवर उपलब्ध कराये जाने हेतु निविदा प्रकरण के संबंध में मेयर इन काउंसिल द्वारा पारित संकल्प क्रमांक 247 दिनांक 01.08.2024 पर पुनर्विचार किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने उक्त बिंदु पर बहुमत के आधार पर पुनर्विचार निरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिंदु क्रमांक 2 व 8 पर चर्चा जारी रहते परिषद 6 फरवरी 2025 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इस बिंदु पर चर्चा के दौरान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि पाल ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए. वह अपने भाषण के दौरान अधिकारियों पर भड़के और अधिकारियों की जवाब देही तय करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कारण हमारी पार्टी की बदनामी हो रही है.

#nagarnigamgwalior#gwalior #bjpgwalior #congressgwalior

About Post Author