February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

पूर्व जज रोहित आर्य संयोजक व इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहसंयोजक नियुक्त

भोपाल 19 जनवरी. मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए मध्य प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। इस टोली में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्य को संयोजक और इंदौर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सह संयोजक बनाया गया है।

यहां बता दे की रोहित आर्य जो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर ब्रांच से सेवानिवृत्ति होते ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब उन्हें भाजपा ने संयोजक बनाकर नई जिम्मेदारी दी है।

About Post Author