February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

जापान में स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वरोही प्रतिमा

महाराज बाड़े पर ‘शिव स्वराज्य रथ यात्रा’ का स्वागत मराठा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बाल खांडे द्वारा किया गया। इस यात्रा में जापान के टोक्यो में स्थापित होने वाली अश्वरोही प्रतिमा को हर फूल व आरती करके स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने की मंच पर विशेष रूप से पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, नीलिमा शिंदे उपस्थित थी। इसके बाद प्रतिमा जयेंद्रगंज स्थित मराठा बोर्डिंग में पहुंची। यहां मराठा बोर्डिंग के अध्यक्ष बालराजे शिंदे व सचिव धर्मेंद्र गायकवाड़ के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान रविंद्र जगताप, जयंत शितोले, दिगंबर चौहान, रवि गरुड़, गगन जाधव, बॉबी शिंदे, नीरज लोणकर,वर्षा अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।देश व शहर से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए www.thecitizentime.in पर विजिट करें.#gwalior #mp #shivajimharaj

About Post Author