कांग्रेस विधायक केशव देसाई बोले- फैक्ट्रीयों में लगवा दूंगा ताले
चेतन मोरे
द सिटीजन टाइम
भिण्ड,12 जनवरी। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले का मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास बसा गांव गुरिखा सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण इंदौर का भागीरथपुरा न बन जाए !
हाल ही में द सिटीजन टाइम ने ग्राम गुरिखा के ग्रामीणों की शिकायत पर गांव का दौरा किया। यहां सरकार की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई हैं। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र से लगा गांव गुरिखा इन दिनों फैक्ट्रीयों से निकलने वाले दूषित जल से परेशान है। यहां फैक्ट्रीयों से निकलने वाले जहरीले पानी से प्राकृतिक जलस्त्रोत दूषित तो हो ही रहे हैं, यद्यपि गांव के बच्चे, पशु, पक्षी, फासलें व ग्रामीण भी प्रभावित हो रहे हैं। इंडस्ट्रियल वेस्ट से प्रदूषित प्राकृतिक जल संसाधनों का उपयोग करने पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो रहा है। यहां की फसलें तक खराब हो रही हैं।
गुरिखा के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या के बारे में प्रशासन को भी पत्र लिखे और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। परंतु प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बनी कंपनियां जैसे नोवा, टेवा, गोदरेज, ग्रैंडटेक, जमुना ऑटो, क्रैंम्टन ग्रिप्स, मोल्डिव्स इंटरनेशनल, स्ट्रेनिंग एग्रो इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां प्रदूषित जल को प्राकृतिक नालों में बहा रही हैं।
इस प्रदूषित जल से ग्राम गुरिखा के अलावा तुकेड़ा, छिमक, लटकन का पूरा गांव के भी जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। यह प्रदूषित जल यहां से होता हुआ गोहद डैम में पहुंचता है। इस कारण गोहद डैम में भी दूषित जल मिल रहा है।
गोहद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक केशव देसाई से जब द सिटिजन टाइम ने इस गंभीर समस्या के बारे में सवाल किया तो वह बोले ‘मैंने भिंड कलेक्टर को प्रदूषित जल को लेकर शिकायत की है यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं फैक्टरीयों में ताले लगवा दूंगा।
#bhindcollctor#cmmp#mpcongress#indore#malanpurindustrialarea
अन्य खबर
क्या स्वर्ण रेखा में कभी साफ पानी बहेगा ?
प्रशासनिक लापरवाही व अनदेखी के चलते सरकारी तालाब की मिट्टी खोदकर ले जा रहे हैं माफिया