February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

भिंड कलेक्टर को मारने दौड़े भाजपा विधायक

भिंड 27 अगस्त। आज कलेक्टर बंगले के सामने भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव में हाथापाई की नौबत आ गई। तनातनी इतनी बढ़ गई कि भाजपा विधायक कलेक्टर को मारने दौड़े सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को दूर कर लड़ने से बचाया।

आपस में बहस के दौरान कलेक्टर और विधायक ने एक दूसरे को रेत चोर कहा और वसूली का आरोप लगाया। इस घटना के बाद विधायक कलेक्टर आवास के सामने धरने पर बैठ गए और किसानों के लिए खाद की मांग करने लगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भिंड में खाद किसानों को नहीं मिल रहा है। यदि मिल रहा है तो अधिक दामों पर।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार यह दावा करते रहे हैं कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है परंतु आज का घटनाक्रम यह गवाही दे रहा है कि मध्य प्रदेश में खाद संकट है।

#भिंड#bhind#mp#cm#mohanyadav#bjp#mla#bhindcollector#shivrajsinghchouhan#gwalior

About Post Author