February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

सिंधिया शासकों द्वारा निर्मित भेलशे वाली माता मंदिर शासन की अनदेखी के कारण हुआ जीर्णशीर्ण

चेतन मोरे

ग्वालियर 29 मार्च। भेलशे वाली माता के नाम से प्रसिद्ध महिषासुर मर्धिनी तुलजा भवानी का यह मंदिर बहोडापुर क्षेत्र की प्राचीन पहाड़ी पर स्थित हैं। इस मंदिर में देवी की एक प्राचीन व अद्भुद प्रतिमा विराजमान हैं। इस पहाड़ी के पास ही एक विशाल जनक ताल नामक तालाब मोजूद हैं। इस मंदिर का निर्माण सन 1849 में तत्कालीन सिंधिया शासक जीवाजी राव सिंधिया ने कराया था। वर्तमान में यह प्राचीन मंदिर माफ़ी विभाग के अंतरगत आता है।

कई वर्षो से यह मंदिर प्रशासनिक अनदेखी के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। मंदिर की सीढ़िया, महराब ,दीवारे ,कमरे, छज्जे टूट फुट गए और विशाल द्वार ढह गया हैं। मंदिर के पीछे का हिस्सा भी लगभग ढह गया हैं। मदिर के आसपास बड़ी संख्या में अवैध कब्जे,और पहाड़ी पर अवैध निर्माण कार्य हो गए है।

भाजपा की आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक अभिनन्दन त्यागी ने मंदिर के जीर्णोधार के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई हैं। वीडियो इंटरव्यू में श्री त्यागी उनके द्वारा किये गए प्रयासों की जानकारी विस्तार से दे रहें हैं।

About Post Author