November 8, 2025

The Citizen Time

News Website

सिंधिया के संरक्षण वाली संस्था मराठा बोर्डिंग के सभा एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी में हाथापाई

चेतन मोरे

द सिटिजन टाइम

ग्वालियर 9 सितंबर। जयेंद्रगंज स्थित मराठा क्षत्रिय हित चिंतक सभा, मराठा बोर्डिंग में विगत दिनों सभा एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी में हाथापाई की नौबत आ गई। घटना 6 सितंबर सुबह ग्यारह बजे की बताई जा रही है। घटना का वीडियो आज सामने आया है। इस संस्था के संरक्षण के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया है।

जानकारी के अनुसार गणेशोत्सव के बाद बोर्डिंग के सभागार कक्ष को लेकर यह विवाद हुआ है। सभागार कक्ष पर सभा के अध्यक्ष व ट्रस्टी दोनों ही अपना अधिकार बता रहे हैं।

इस मामले में सभा के अध्यक्ष बाल राजे शिंदे ने द सिटिजन टाइम को बताया कि बोर्डिंग की संपत्ति सभा की संपत्ति है। जिस सभागार कक्ष लेकर विवाद हुआ है। वह सभा का है। वहां सभा की मीटिंग और कार्यक्रम होते हैं। जिस पर ताला तोड़कर ट्रस्टी विवेक फालके कब्जा करना चाहते हैं। जिसका विरोध मैंने किया था। मैं सभा का चुना हुआ अध्यक्ष हूं। मुझे बोर्डिंग के सदस्यों ने चुनकर भेजा है। यदि कोई सभा की संपत्ति पर कब्जा करेगा, मैं तो उससे लडूंगा यह मेरा कर्तव्य है। घटना के पहले ट्रस्टी विवेक फाल्के ने मुझे व सचिव धर्मेंद्र गायकवाड को कक्ष में आकर जान से मारने की धमकी दी। ट्रस्ट के लोगों ने बाहरी लोग जो ना तो ट्रस्टी हैं और ना सभा के सदस्य हैं, उन्हें बुलाकर बोर्डिंग में उधम करवाया। हमने उसी दिन थाना जयेंद्रगंज में जाकर कंप्लेंट की है। पुलिस जांच कर रही है।

सभा के सचिव धर्मेंद्र गायकवाड़ ने कहा कि ट्रस्टी विवेक फालके ने ताला तोड़ने वालों को बुलाकर सभागार का ताला तुड़वाया, उनके साथ कुछ बाहरी लोग भी थे। हमने फोटो और वीडियो पुलिस को दिए हैं। सभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है जिस कारण ट्रस्टी अवैध कब्जा करना चाहते हैं। ट्रस्ट तो बोर्डिंग संचालन के लिए एसडीएम के आदेश के बाद भी पैसे नहीं दे रहा। श्री गायकवाड़ ने बताया कि सभा का समय प्रावधानों के अनुसार 6 माह बढ़ा दिया गया है।

ट्रस्टी जयंत शितोले बताया कि मैं वीडियो नहीं देखा है। मैं अभी बाहर हूं। आप विवेक फालके जी से बात कर लीजिए हमने उन्हें ही ऑथराइज्ड किया है।

ट्रस्टी विवेक फालके को उनके मोबाइल पर कॉल किया उन्होंने हेलो- हेलो बोलकर कॉल काट दिया। उन्हें पुनः चार बार कॉल लगाया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

घटना का वीडियो : व्हात्सएप ग्रुप

About Post Author

Categories