चेतन मोरे
द सिटीजन टाइम
भिंड,10 जनवरी। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों की मनमानी आम होती जा रही है। सरकारी तालाब की दीवार की मिट्टी को खोदकर कंपनी में काम करने वाले ठेकेदार प्रशासनिक लापरवाही और अनदेखी के चलते माफिया बन दिन दहाड़े मिट्टी खोदकर ले जा रहे हैं। लाखों रुपए की सरकारी लागत से बने तालाब को सिर्फ औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी के लाभ के लिए खोदकर ले जाया जा रहा है। ग्राम गुरिखा के ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी प्रशासन का कोई अधिकारी इस सरकारी तालाब की मिट्टी को खोदने से नहीं रोक सका।
अन्य खबर
क्या स्वर्ण रेखा में कभी साफ पानी बहेगा ?
सरकारी सिस्टम की लापरवाही से भिण्ड का गुरिखा गांव न बन जाए इंदौर का भागीरथपुरा !