February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

भ्रुण हत्या करने वाला स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल सील

ग्वालियर 26 मार्च। यहां गुढा- गुढी नाका पर राम जानकी मंदिर के सामने संचालित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छापा मारा कर भ्रुण हत्या की शिकायत पर हॉस्पिटल को सील कर दिया। 

जानकारी के अनुसार यहां गर्भवती महिलाओं के भ्रुण हत्या काफी समय से चल रहीं हैं। आज जिस गर्भवती महिला के मामले प्रशासन को जानकारी प्राप्त हुई थी उसकी पहले से दो लड़कियां थी। इस कारण उसने हॉस्पिटल में भ्रुण हत्या कर मृत भ्रुण को नूराबाद नदी में प्रवाहित कर दिया।

इस अस्पताल के बोर्ड पर डॉक्टर शैलेंद्र नागौरी,डॉक्टर संदीप नागौरी डॉक्टर गायत्री नागौरी और डॉक्टर नेहा नागौरी के नाम लिखे हुए हैं। जांच करने पर आसपास के लोगों ने बताया की डॉक्टर का घर भी इसी बिल्डिंग में है।

जब हॉस्पिटल की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम पहुंची तब यहां मरीजों का ईलाज होता मिला। इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कई दिनों से नहीं हुआ है। यह जांच का विषय है कि अस्पताल बग़ैर रजिस्ट्रेशन के कैसे चल रहा था

www.thecitizentime.in

#cmhogwalior #gwalior #mp #hospital

About Post Author