February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

नगर निगम परिषद में उठा बैजाताल की गंदगी का मामला

ग्वालियर 6 फरवरी। ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में आज बैजाताल वोट क्लब की वोटिंग की दरे बढ़ाने के प्रस्ताव की चर्चा हुई. चर्चा में बेजाताल में गन्दगी का मुद्दा भी उठाया गया. इस दौरान पार्षद अपर्णा पाटील ने कहा कि बैजाताल गंदगी से भरा हुआ है। वहाँ काई जमी हुई है. ताल के पानी में बदबू आती है। छोटे-छोटे बच्चे यदि उसे पानी में वोटिंग करेंगे तो उन्हें बीमारी होने का खतरा रहेगा। पार्षद ने मांग की कि ताल की सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। वहां होने वाली टूट-फूट को भी ठीक किया जाए।

पार्षद मोहित जाट ने विषय पर बोलते हुए कहा कि बैजाताल में इतनी बदबू आती है कि वहां खड़े होना मुश्किल होता है। नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए मोहित जाट ने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर लूट खसोट हो रही है। बाद मे सभी पार्षदो की सर्वसम्मति से बैजाताल की वोटिंग की रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया।

About Post Author