February 13, 2026

The Citizen Time

News Website

भाजपा जिलाध्यक्ष को रंगकर्मी ने टोका

ग्वालियर 29 जनवरी। आज महाराज बाड़े पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष को रंगकर्मी (थिएटर आर्टिस्ट) ने उस वक्त टोक दिया जब वह अपना भाषण खत्म कर मंच से नीचे आये।

महाराज बाड़े पर मराठा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बाल खांडे द्वारा आयोजित “शिव स्वराज रथ यात्रा” का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में ग्वालियर महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने अपने भाषण में छत्रपति शिवाजी महाराज को ‘शिवाजी’ कहकर बार-बार संबोधित किया। जैसे ही जिलाध्यक्ष मंच से उतरे वैसे ही रंगकर्मी रविंद्र जगताप ने उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज को ‘शिवाजी’ कहकर संबोधित करने पर टोक दिया। श्री जगताप ने विनम्रता से कहा कि आप शिवाजी नहीं छत्रपति शिवाजी महाराज कहा कीजिए। जयप्रकाश राजोरिया ने सर हिलाकर उनकी बात सुनी।

इस दौरान वहाँ भाजपा नेत्री नीलिमा शिंदे पत्रकार रविंद्र झरकारिया, भाजपा नेता विनोद शर्मा मौजूद थे।

About Post Author